
पीलीभीत शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों को आकर्षक स्वरूप देने के क्रम में नगर पालिका परिषद ने एक और सराहनीय पहल की है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गौहनिया चौराहे के पास स्थित गन्ना तिराहे पर पूर्व में स्थापित गन्ना प्रदर्शनी के स्थान पर एक भव्य व आकर्षक कलश स्थापित किया गया है। बुधवार शाम आयोजित भव्य समारोह में इसका विधिवत लोकार्पण किया गया।आतिशबाजी के बीच हुआ लोकार्पणकार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शिलापट का अनावरण किया। इसके उपरांत विशाल कलश से पर्दा हटाकर उसका लोकार्पण किया गया। लोकार्पण होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंग गया।’जनता तय करेगी तिराहे का नाम’: पालिका अध्यक्षसमारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “अब यह गन्ना तिराहा कहलाएगा या कलश तिराहा, इसका फैसला शहर की जनता करेगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के अन्य प्रमुख स्थानों को भी इसी तरह नई पहचान देने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।ऐप के जरिए रोशन हुआ छतरी चौराहाइसी कार्यक्रम के दौरान छतरी चौराहा के डिवाइडर पर लगाई गई आधुनिक व आकर्षक लाइटों का भी लोकार्पण हुआ। जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने ऑनलाइन मोबाइल ऐप के जरिए क्लिक कर लाइटों को जलाया। लाइटें ऑन होते ही पूरा छतरी चौराहा रोशनी से नहा उठा। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के लिए यह नया रूप आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।कार्यक्रम में ये रहे उपस्थितइस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार, सुरेश गंगवार, लेखराज भारती, आयुष मिश्रा, मंगली प्रसाद, गुरभाग सिंह, नमन राजपूत, इंद्रेश चौहान, सभासद साकेत सक्सेना, वतन दीप मिश्रा, निर्मल सिंह, अवतार सिंह, विपिन गंगवार, सुनीता सिंह, राशिद हुसैन, चैतन्य गंगवार, निजाकत अली कादरी, अमनदीप मिश्रा, राजवीर सिंह, सैयद समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






