बांदा। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, बांदा में जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव की अध्यक्षता में स्नातक खण्ड विधान परिषद (MLC) चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय सदस्य विधान परिषद एवं MLC प्रभारी श्री रामवृक्ष यादव जी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की तथा आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की।

बैठक में स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, मतदाता सूची की समीक्षा करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारीपूर्वक चुनावी अभियान में जुटने पर विशेष जोर दिया गया।
श्री रामवृक्ष यादव जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी साथी मिलकर स्नातक खण्ड MLC चुनाव में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करें।
बैठक में समाजवादी पार्टी के हीरा लाल यादव,हसन सिद्दीकी,शमीम बांदवी,विजय करण,अशोक गौर, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी विदित,वीरेंद्र गुप्ता बाबू, प्रमोद गुप्ता राजा, राम लाल प्रजापति, प्रियांशू गुप्ता,सुशील त्रिवेदी,कैप्टन रामराज यादव,मदन गोपाल टंका, दिलीप पटवा,नासिर खान, लालमन यादव,मुन्ना पटेल, कुतैबा जमा,अशोक पांडेय,निलेश श्रीवास,आमिर खान मन्नी, कल्लू चौहान,बउआ परिहार, अजय चौहान दादा,यशवंत यादव,रोहित कुशवाहा,अमोल यादव,जन्मेजय सिंह,राम सागर यादाव,अरविंद पाखरे,नेतराम वर्मा,आदि जिले के प्रमुख पदाधिकारी,विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया



