
पीलीभीत:अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित गुप्ता, रचित गुप्ता, आशू उर्फ आशीष अरोड़ा, राकेश अरोड़ा और विक्की मौर्या उर्फ नील कमल के रूप में हुई है। सभी आरोपी अमरिया के ही निवासी हैं।इससे पहले बुधवार शाम मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता, संतोष गुप्ता और एक अन्य आरोपी को जेल भेजा गया था। पुलिस ने उनके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर, अवैध तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। साथ ही, आरोपी संतोष गुप्ता की राइफल का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। इस प्रकार इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।सोमवार रात हुआ था विवादअमरिया में सोमवार रात रामलीला मेला कमेटी के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें कारोबारी दो सगे भाइयों अंकित और मोहित समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीसरे मृतक कुणाल श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार मंगलवार देर शाम किया गया था, जबकि अंकित और मोहित का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। बड़े भाई रोहित ने दोनों भाइयों को मुखाग्नि दी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासासामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी अंकित को दो और मोहित को एक गोली लगी थी, जबकि कुणाल की मौत मारपीट और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है।



