
पीलीभीत:पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव में गुरुवार दोपहर को एक दर्दनाक वारदात सामने आई। यहाँ घर के बाहर मामूली कहासुनी के बाद एक साथी पल्लेदार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर 20 वर्षीय युवक पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घर के सामने हुआ विवादमहाराजपुर गांव निवासी अरबाज खान (20) चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और राइस मिल में पल्लेदारी (मजदूरी) का काम करता था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह खाना खाने के बाद काम पर जाने के लिए घर से निकला था।आरोप है कि घर के ठीक सामने उसकी किसी बात को लेकर साथी पल्लेदार शाहबाज खान से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शाहबाज ने अपने परिजनों और साथियों को बुला लिया और अरबाज पर बांके से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होकर अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजाघटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) विधि भूषण मौर्य भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसपुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।



