दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगीबिस्कोहर में अबन्ती बवासीर क्लीनिक पर उठे गंभीर सवाल, डॉक्टर की डिग्री और ऑपरेशन करने की वैधता की जांच की मांग; राहुल सिंह ने आईजीआरएस पर की शिकायतपीलीभीत में 25 नवंबर से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर सामान रखने वालों पर होगी कार्रवाईभाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनीं लक्ष्मी गुप्ता, समर्थकों में खुशी की लहर
BREAKING
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यू
18 hours ago
गंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्न
19 hours ago
संविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
19 hours ago
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
19 hours ago
INNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शन
2 days ago

पीलीभीत में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और समाजहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

पीलीभीत, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को पीलीभीत में बरेली मंडल की मंडल स्तरीय बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित विभिन्न जनपदों से आए समाज के गणमान्य...

पीलीभीत, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को पीलीभीत में बरेली मंडल की मंडल स्तरीय बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित विभिन्न जनपदों से आए समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नई नियुक्तियों, सामाजिक एकजुटता तथा ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित संतोष मिश्रा एवं पंडित रामवीर मिश्रा द्वारा मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेयी और जिला महामंत्री दीपक शुक्ला ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाएं भेंट कर स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता पूरनपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने की। संजय पांडेय एवं जिला महामंत्री दीपक शुक्ला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने प्रदेश एवं मंडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में पीलीभीत के स्थानीय ट्रस्ट ‘भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट’ के बैंक खाते का विधिवत विमोचन किया।

बैठक में वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार रखे। साथ ही वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों में ब्राह्मण समाज की कथित उपेक्षा का विरोध किया। एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, यूजीसी से जुड़े विषयों तथा सरकारी नियुक्तियों में सामान्य वर्ग की भागीदारी जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने समाज के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

संजय पांडेय बने मंडल महामंत्री

संगठन विस्तार के क्रम में बरेली मंडल में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा के आदेशानुसार संजय पांडेय को मंडल महामंत्री नियुक्त किया। इस नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

डॉ. राखी मिश्रा को किया सम्मानित

पीलीभीत के प्राचीन उपाधि महाविद्यालय में प्रथम महिला प्राचार्य नियुक्त होने पर डॉ. राखी मिश्रा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने इसे शिक्षा जगत और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

महिला एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार

महिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा एवं जिला महामंत्री सूर्यबाला शर्मा ने नई नियुक्तियां कीं। इनमें नीलम द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष (महिला), किरण दीक्षित एवं शांति ध्यानी को जिला मंत्री बनाया गया। वहीं जिला कार्यकारिणी में मुकेश शर्मा एवं अशोक शर्मा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में प्रमोद उपाध्याय, अशोक गौड़, अनुज मिश्रा, राहुल चौबे, गजेंद्र पांडेय, महेश पाठक, कौशल सारस्वत, वीरेंद्र शुक्ला, विमल शर्मा, डॉ. सुषमा दीक्षित, रमेश चंद्र पांडेय, धीरेंद्र मिश्रा, अवधेश पाठक, दिनेश मिश्रा, विवेक अवस्थी, रणवीर पाठक, हर्षिता अग्निहोत्री, राजीव राय, आशीष दीक्षित, अमित अवस्थी, हरिओम बाजपेयी, अमित दीक्षित, केशव दीक्षित, डॉ. नरेंद्र दीक्षित, रतन नाथ मिश्रा, महेश मिश्रा, आलोक मिश्रा, डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, पवन मिश्रा, अमित पाठक, अविनाश चंद्र मिश्रा, सुशील कुमार शुक्ला, प्रदीप त्रिवेदी, विक्रांत शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, संजीव शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, छैल बिहारी शर्मा एवं सुबोध दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश एवं मंडल के विभिन्न जनपदों से आए अतिथियों और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पूरनपुर शनिधाम के महंत शास्त्री अनिल पांडेय के गोलोकवासी होने पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंत में संगठन की एकजुटता, सामाजिक समरसता, विस्तार एवं समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लेते हुए बैठक का समापन किया गया।

Advertisement

Amit Dixit

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top